करदाताओं को राहत: राशि जमा करने पर आज मिलेगी छूट

जबलपुर: करदाताओं को राशि जमा करने आज बड़ी छूट मिलेगी। महापौर जगत बहादुंर सिंह अन्नू, राजस्व प्रभारी डॉं. सुभाष तिवारा एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि शुक्रवार को विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर नगर निगम के सभी 16 संभागीय कार्यालयों और मुख्य मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा, जहाँ नागरिक अपनी टैक्स संबंधी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे और छूट का लाभ उठा सकेंगे।

सहायक आयुक्त राजस्व शिवांगी महाजन ने बताया कि जो करदाता संपत्तिकर में अग्रिम कर का भुगतान करने वर्तमान वित्तीय वर्ष की राशि जमा करेंगे, उन्हें कुल संपत्ति कर की राशि में 6.25 प्रतिशत की सीधी छूट दी जाएगी। वहीं सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए, वरिष्ठ नागरिक 60 वर्ष से अधिक आयु के जल उपभोक्ता करदाताओं को वर्तमान वित्तीय वर्ष की जल कर राशि में 25 प्रतिशत की भारी छूट प्रदान की जा रही है। सितंबर 2026 तक मिलेगा लाभ, महापौर, राजस्व प्रभारी और निगमायुक्त ने की अपील यह विशेष छूट योजना सितंबर 2026 तक लागू रहेगी।

Next Post

हाऊबाग मार्ग बना मैकेनिक जोन, सड़क पर ही वाहनों की मरम्मत

Fri Jul 10 , 2026
जबलपुर: शहर का व्यस्त नेपियर टाउन से हाऊबाग को जोड़ने वाला मार्ग इन दिनों धीरे-धीरे अनौपचारिक मैकेनिक जोन में तब्दील होता जा रहा है। सड़क किनारे संचालित ऑटोमोबाइल रिपेयर और गैराज की कई दुकानों के बाहर मरम्मत के लिए आए दोपहिया वाहन दिनों नहीं, बल्कि कई मामलों में हफ्तों तक […]

You May Like