अवैध गौवंश परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बड़वानी।एसपी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में नागलवाड़ी पुलिस ने अवैध गौवंश तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है। वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध सुपर कैरी वाहन (एमपी-46-जेडई-1518) पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने मुस्तैदी से पीछा कर ग्राम टेमला के पास वाहन को घेराबंदी कर रोका।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंसकर भरे हुए 3 बैल पाए गए। मौके से आरोपी वाहन चालक सागर शिंदे 26, निवासी सेंधवा को गिरफ्तार किया गया। पुछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धार से सस्ते दामों में गौवंश खरीदकर महाराष्ट्र में महंगे दामों पर बेचने जा रहा था।

पुलिस ने रुपए 5 लाख कीमत का वाहन और रुपए 60 हजार मूल्य के 3 बैल सहित कुल रुपए 5 लाख 60 हजार का मशरूका जब्त किया है।

 

कार्रवाई में इनकी रही मुख्य भूमिका

 

आरोपी के खिलाफ गौवंश प्रतिषेध और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध क्रं. 182/2026 दर्ज कर मामला विवेचना में लिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रामकुमार पाटील सहित पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।

Next Post

ईशा अंबानी का पेरिस फैशन वीक में शानदार प्रदर्शन, भारतीय शिल्प को दिया वैश्विक मंच

Thu Jul 9 , 2026
पेरिस, 09 जुलाई (वार्ता) रिलायंस रिटेल वेंचर्स की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने पेरिस हाउते कॉउचर वीक में मौजूदगी दर्ज कराई। उन्होंने भारतीय फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ऑटम/विंटर 2026 ऑट कउचर शो में हिस्सा लिया, जो भारतीय फ़ैशन के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को दिखाता है। यह शो इसलिये भी […]

You May Like