अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की सख्ती

सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से खनिज परिवहन कर रहे तीन वाहनों को जब्त किया है।

खनिज निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बिना वैध अभिवहन पास के बोल्डर का परिवहन करते पाए जाने पर एक बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर सुरक्षा की दृष्टि से मोरवा थाना परिसर में खड़ा कराया। वहीं सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील चौरसिया ने गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर वाहन क्रमांक MP66G0115 एवं MP66G2132 को जब्त कर सासन पुलिस चौकी में सुरक्षार्थ खड़ा कराया।

खनिज विभाग ने बताया कि जब्त किए गए सभी वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण) संबंधी प्रावधानों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Post

MP में गायब हुआ 18.82 करोड़ का गेहूं, नर्मदा समझौते में मप्र के हितों से समझौता,नलखेड़ा चढ़ावे में हुई धांधली: सिंघार

Wed Jul 8 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बुधवार को राज्य सरकार पर गंभीर प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदे गए गेहूं के कथित रूप से गायब होने, मंदिरों में चढ़ावे के प्रबंधन में अनियमितताओं तथा नर्मदा जल विवाद समझौते को […]

You May Like