अंतिम विदाई पर भी मुश्किलें, बारिश में श्मशान घाट की बदहाली उजागर

शिवपुरी: जिले के बैराड़ तहसील अंतर्गत ग्राम हुसैनपुर में बरसात के मौसम ने श्मशान घाट की बदहाल व्यवस्था को उजागर कर दिया है। लगातार हो रही बारिश के कारण श्मशान घाट में कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे ग्रामीणों को अपने परिजनों के अंतिम संस्कार के दौरान भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट पर टीनशेड, पक्का रास्ता और अन्य बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। बारिश के दौरान खुले आसमान के नीचे अंतिम संस्कार करना मजबूरी बन जाता है। यह श्मशान घाट कई वर्षों से आसपास के गांवों के लोगों द्वारा उपयोग किया जा रहा है, लेकिन अब तक इसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

स्थानीय लोगों ने पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विकास कार्यों के लिए मिलने वाले फंड के बावजूद श्मशान घाट की ओर ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि जल्द से जल्द यहां टीनशेड, जल निकासी और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील समय में लोगों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

Next Post

ईरान ने कुवैत एवं बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर किये हमले

Wed Jul 8 , 2026
तेहरान, 08 जुलाई (वार्ता) ईरान ने बुधवार को कहा कि उस पर अमेरिकी हमलों के जवाब में कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया है। अमेरिका के सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने मंगलवार रात कहा था कि अमेरिका ने ‘हॉर्मुज जलडमरूमध्य में तीन वाणिज्यिक जहाजों पर ईरान के हमलों […]

You May Like