मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज ग्वालियर में कृषक संवाद सम्मेलन में होंगे शामिल

ग्वालियर:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ग्वालियर प्रवास पर आएंगे. अपरान्ह लगभग 4:30 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पर मुख्यमंत्री डॉ यादव का आगमन होगा.मुख्यमंत्री डॉ यादव ग्वालियर में“संभाग स्तरीय उन्नत कृषक संवाद सम्मेलन” में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। यह आयोजन सोमवार यानि आज अपरान्ह लगभग 4:45 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आयोजित होगा। ग्वालियर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री अन्य स्थानीय कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद सांयकाल 7:15 बजे विमानतल पहुँचकर वायुमार्ग द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव “संभाग स्तरीय उन्नत कृषक संवाद सम्मेलन” में  किसानों से संवाद करेंगे और प्राकृतिक खेती से संबंधित उनके अनुभव सुनेंगे। साथ ही ग्वालियर में हाइटेक नर्सरी एवं फ्लोरीकल्चर गार्डन का भूमिपूजन भी इसी कार्यक्रम के माध्यम से करेंगे। इस हाईटेक नर्सरी और फ्लोरीकल्चर गार्डन के प्रथम चरण के कार्य के लिये सरकार द्वारा 13 करोड़ रुपए की धनराशि मंजूर की गई है।
मुख्यमंत्री द्वारा इस कार्यक्रम में समन्वित कृषि प्रणाली एवं बहुस्तरीय कृषि पद्धति इकाई का लोकार्पण भी किया जायेगा। इस अवसर पर उद्यानिकी विभाग की पीएमएफएमई योजना के तहत हितलाभ भी वितरित करेंगे। साथ ही सफलतापूर्वक उन्नत व प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों को भी मुख्यमंत्री द्वारा मंच से सम्मानित किया जायेगा। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव वृक्षारोपण भी करेंगे।

Next Post

कोचिंग की बोलकर गायब हुईं नाबालिग बालिकाएं पातालकोट एक्सप्रेस में मिलीं

Mon Jul 6 , 2026
ग्वालियर: कोचिंग की बोलकर गायब हुईं दो नाबालिग बालिकाओं को डबरा सिटी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पातालकोट एक्सप्रेस से बरामद किया है।फरियादिया अनीता(परिवर्तित नाम) निवासी डबरा जिला ग्वालियर ने थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट कराई कि मेरी लड़की रागिनी(परिवर्तित नाम) उम्र करीबन 14 साल 03 माह एवं पड़ोसी […]

You May Like