एनएच-39 के चौड़ीकरण को मिली हरी झंडी, काम शुरू करने का आदेश जारी

सिंगरौली। सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे-39 निर्माणाधीन फोरलेन कार्य शुरू करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकारण यानी एनएचएआई से आदेश जारी कर दिया गया है। यह सड़क 14 वर्षो से निर्माणाधीन है और यह तीसरी बार टेंडर जारी हुआ है। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने उक्त पत्र को सोशल मीडिया पर साझा किया है।

जानकारी के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सीधी-सिंगरौली मार्ग एनएच 39 के उन्नयन और पुनर्वास कार्य को लेकर बड़ा फैसला लिया है। प्राधिकरण द्वारा 8 मई को जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के तहत शेष कार्यों को शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। यह कार्य लगभग 105.59 किलोमीटर लंबाई में सड़क को फोरलेन में विकसित करने से जुड़ा है, जिसमें पक्के शोल्डर भी शामिल होंगे। आदेश में बताया गया कि अनुबंध की धारा 41.1 के तहत सक्षम प्राधिकारी ने आज 9 मई से कार्य प्रारंभ करने की मंजूरी प्रदान कर दी है।

केसीसी बिल्डकॉन को मिला है कार्य

यहां बताते चले कि पिछले करीब 14 वर्षो से सीधी-सिंगरौली एनएच-39 निर्माणाधीन है। जहां तीसरी बार कार्य पूर्ण कराने के टेंडर हुआ और इस परियोजना का कार्य केसीसी बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया है, जिन्हें आधिकारिक रूप से काम शुरू करने का निर्देश दिया गया है। पत्र तुषार व्यास, महाप्रबंधक तकनीकी, मध्य प्रदेश डिवीजन, एनएचएआई द्वारा जारी किया गया है और इसे कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि शिवराज कुंडू को संबोधित किया गया है। इस सड़क के चौड़ीकरण से सिंगरौली और सीधी क्षेत्र में यातायात सुगम होगा, दुर्घटनाओं में कमी आएगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। लंबे समय से जाम और अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहे नाडिया बाजार सहित आसपास के इलाकों को इस परियोजना से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Next Post

नेपाल से बेंगलुरु जा रही बस पलटी, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल 

Sat May 9 , 2026
नरसिंहपुर.जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया. नेपाल से बेंगलुरु जा रही एक यात्री बस मुंगवानी थाना क्षेत्र में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के समय बस में 80 से ज्यादा यात्री सवार थे. बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई. कई […]

You May Like