
सिंगरौली । जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में आज दिन रविवार की दोपहर डिलेवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत होने के बाद परिजनों के द्वारा जमकर हंगामा किया गया, यहां तक कि डिलेवरी वॉर्ड के ऑपरेशन थिएटर के गेट का शीसा तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि चिकित्सक व दो नर्सो के लापरवाही के चलते जच्चा-बच्चा की मौत हुई है। भारी हंगामा शोर-शराबा को देखते हुये भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा, लेकिन परिजन अड़े रहे कि चिकित्सक व स्टाफ नर्सो के खिलाफ मामला कायम हो, तभी डिलेवरी वॉर्ड से मृतिका की बॉडी उठेगी। मामला तूल पकड़ते देख सीएमएचओ पुष्पराज सिंह ठाकुर और सिविल सर्जन कल्पना रवि भी पहुंचे थे। जहां परिजनों को समझाइस दे रहे थे।
इधर जानकारी में बताया गया कि आरती बियार पति सूरज सिंह ठाकुर उम्र 26 वर्ष निवासी पटना पोस्ट पतेरा जिला दमोह हाल मुकाम झांझीटोला थाना बैढ़न को आज दिन रविवार की सुबह झांझीटोला में ही प्रसव पीड़ा होने लगी। जहां परिजन आरती बियार को लेकर जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर सुबह 11 बजे लेकर पहुंचे, डॉक्टर व नर्स के द्वारा चेक किया गया, तो परिजनों ने पूछा कोई दिक्कत हो तो बताइए, लेकिन चिकित्सको के द्वारा कुछ भी नही बताया गया, जांच सेम्पल दिया गया और बोला गया कि यह जांच है करा कर लाओ, दोपहर तकरीबन 2 बजे जांच रिपोर्ट मिली, तो परिजन लेजाकर चिकित्सक व नर्स को दिया, तब नर्सो के द्वारा बोला गया कि दो यूनिट ब्लड चाहिए, जाकर 29 नम्बर से लेकर आओ, परिजन वहां जब पहुंचे तो 29 नम्बर कमरे में ताला बंद था, आकर बताए, इतने में ही प्रसव पीड़ा के दौरान ही महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर जब परिजनों को लगी तो परिजन हंगामा करने लगे। भारी भीड़ जिला चिकित्सालय में इक_ा हो गई, जहां मृतिका के साथ आई अन्य परिजन महिलाओं ने ऑपरेशन थिएटर के गेट का शीशा तोड़ दिया। हंगामा की स्थिति देखते हुये मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची, जहां काफी समझाइस दे रही थी और मामले को शांत कराने में जुटी थी।
००००
सीने पर चढ़ी थी दो नर्स
जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा शांत नही हो रहा था, गुस्साएं लोगों ने जहां तोड़ फोड़ की, वहीं परिजनों ने बताया कि जब डिलेवरी हो रही थी, उस दौरान दो नर्स आरती बियार के सीने पर बैठी हुई थीं और दबा रही थी। दम घुटने की वजह से उसकी मौत हुई है। चिकित्सालय में स्टाफ नर्स को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन स्टाफ नर्स गाली गलौज कर रही थी। चिकित्सक व स्टाफ नर्सो की लापरवाही की वजह से आरती की मौत का आरोप लगाया जा रहा है।
०००००
खुलेआम पैसे की हुई थी मांग
आरती बियार के परिजनों ने जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर के दो स्टाफ नर्सो पर जहां लापरवाही का आरोप लगाया है और यही कारण मौत होना बताया जा रहा है, इसके अलावा परिजनों का आरोप है कि जब सुबह आरती बियार को लेकर आए तो अंदर दो स्टाफ नर्स थी, उनके द्वारा पैसे की मांग की गई थी। पैसा नही देने की वजह से परिजनों से गाली गलौज कर रही थी और हमारे मरीज को सही तरीके से इलाज नही की। जिस वजह से उसकी मौत हुई। मौत के बाद काफी हंगामा हुआ, जहां भारी संख्या में कोतवाली पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया, लेकिन परिजन डिलेवरी वॉर्ड से बॉडी उठाने से मना कर दिया।
००००००
इनका कहना
अभी आया हॅू, चिकित्सको से जानकारी मांगी जा रही है, जानकारी लेने के बाद कुछ बता पाऊंगा।
पुष्पराज सिंह ठाकुर
सीएमएचओ, सिंगरौली
