पुलिस ने बनाए रिकॉर्ड चालान, फिर भी नहीं सुधर रही पार्किंग व्यवस्था

इंदौर: शहर में यातायात पुलिस की लगातार सख्ती के बावजूद सड़कों पर बेतरतीब पार्किंग की समस्या जस की तस बनी हुई है. हालात यह हैं कि इस साल केवल छह महीने में ही नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर पिछले पूरे साल की तुलना में दोगुने से ज्यादा चालान काटे जा चुके हैं, लेकिन एमजी रोड, राजवाड़ा, पलासिया, विजय नगर, भंवरकुआं, गीताभवन और अन्य व्यस्त इलाकों में सड़क किनारे वाहन खड़े होने का सिलसिला नहीं थम रहा. इससे यातायात बाधित होने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है.
यातायात विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पार्किंग के खिलाफ भी पुलिस द्वारा चलाए गाए अभियान के तहत वर्ष 2024 में 3,825, वर्ष 2025 में 11,011 और 25 जून 2026 तक 24,805 चालान किए जा चुके हैं. यानी छह महीने में ही पिछले पूरे साल के मुकाबले दोगुने से अधिक कार्रवाई हुई है. इसके बावजूद शहर की प्रमुख सड़कों पर नो पार्किंग में वाहन खड़े होने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है और वाहन चालक बाज नहीं आ रहे हैं.
बाक्स…
सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चालकों पर
सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर हुई है. इस वर्ष 25 जून तक 1,59,852 हेलमेट चालान बनाए गए, जिनसे 4.79 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व शासन को मिला. तुलना करें तो 2024 में केवल 4,129 और 2025 में 97,860 हेलमेट चालान हुए थे. इसके अलावा तीन सवारी, ओवरलोडिंग, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने, बिना लाइसेंस और बिना बीमा वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की गई है. हालांकि सीट बेल्ट, प्रेशर हॉर्न और हूटर के मामलों में इस वर्ष अपेक्षाकृत कम चालान दर्ज हुए हैं.

चालान काटना मकसद नहीं, व्यवस्था सुधारना है
मामले में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात हिन्दू सिंह मुवेल का कहना है कि शहर में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. नो पार्किंग वाले स्थानों पर विशेष पेट्रोलिंग टीमें दिनभर निगरानी करती हैं और जहां भी वाहन खड़े मिलते हैं, तत्काल चालानी कार्रवाई की जाती है. हमारा उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों में यातायात अनुशासन विकसित करना है. नागरिक भी नियमों का पालन करें और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, तभी यातायात व्यवस्था बेहतर हो सकेगी

Next Post

चंडीगढ़ में 54 साल पुरानी दो मंजिला बिल्डिंग गिरी, 2 की मौत, 5 घायल

Sun Jul 5 , 2026
चंडीगढ़ 05 जुलाई (वार्ता) चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में शनिवार शाम करीब 54 साल पुरानी दो मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में मलबे के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। […]

You May Like