
इंदौर। नवरात्रि के एक दिन पूर्व चंदन नगर थाना क्षेत्र के गणेश नगर इलाके में लगे एक विवादित बैनर को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। नूरी मस्जिद के सामने लगाए गए इस बैनर पर “आई लव मोहम्मद” जैसे नारे लिखे हुए थे। देर रात लगाए गए इस बैनर की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।
विहिप नेता तन्नू शर्मा ने मामले की शिकायत एडीसीपी दीशेष अग्रवाल से की और बैनर को तुरंत हटाने की मांग उठाई। शर्मा ने आरोप लगाया कि धार्मिक आयोजन से पूर्व इस तरह के बैनर लगाकर क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र की शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
