जयशंकर कल कतर और बहरीन सहित चार देशों की छह दिन की यात्रा पर जायेंगे

नयी दिल्ली 04 जुलाई (वार्ता) विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर रविवार से छह दिन की क़तर, बहरीन, कुवैत और ओमान की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि इन देशों की यात्रा के दौरान विदेश मंत्री अपने समकक्षों तथा वहां शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। यह यात्रा चारों देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ बनाने पर केंद्रित होगी तथा क्षेत्रीय घटनाक्रमों और पारस्परिक हितों के मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान का अवसर भी प्रदान करेगी।

इसके पश्चात विदेश मंत्री 13 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 2028-29 कार्यकाल के लिए भारत के आधिकारिक अभियान का शुभारंभ करने करने के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे। वहां से वह 14 और 15 जुलाई को ब्रुसेल्स में भारत-यूरोपीय संघ व्यापार एवं प्रौद्योगिकी परिषद की तीसरी बैठक में भाग लेंगे तथा यूरोपीय संघ और बेल्जियम के अपने समकक्षों के साथ बातचीत करेंगे।

 

Next Post

परिवादी के इलाज में खर्च राशि ब्याज सहित भुगतान करें

Sat Jul 4 , 2026
जबलपुर। जिला उपभोक्ता आयोग क्रमांक-2 ने बीमा कंपनी को आदेशित किया है कि परिवादी के इलाज में खर्च 50 हजार 836 रुपए 7 प्रतिशत ब्याज सहित 45 दिन में भुगतान किया जाए। आयोग ने मानसिक कष्ट के लिए 5 हजार रुपए और वाद व्यय के 2 हजार रुपए भी देने […]

You May Like