जर्जर सड़कों पर कोयला वाहन ग्रामीण बोले- मरम्मत नहीं हुई तो होगा आंदोलन

सिंगरौली। बैढ़न विकासखंड के ग्राम पंचायत सुहिरा, गड़ाखाड़ और अमिलिया क्षेत्र की सड़कें बदहाल होने से ग्रामीणों का आवागमन जोखिम भरा हो गया है। इन मार्गों पर प्रतिदिन कोयला परिवहन में लगे भारी वाहन दिन-रात गुजर रहे हैं, जिससे सड़कें पूरी तरह उखड़ चुकी हैं और जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो गई है, जिससे दोपहिया और छोटे वाहनों के साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कोयला परिवहन से जुड़ी कंपनियां वर्षों से इन सड़कों का उपयोग कर रही हैं, लेकिन सड़क मरम्मत और रखरखाव की जिम्मेदारी नहीं निभा रही हैं। लगातार भारी वाहनों के दबाव से सड़कें तेजी से क्षतिग्रस्त हो रही हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जर्जर सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने, भारी वाहनों के संचालन पर निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन कराने तथा संबंधित कंपनियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए विवश होंगे। वहीं आरोप लगाया जा रहा है की जिला प्रशासन पावर कंपनी पर दबाव बनाने में सक्षम नजर नहीं आ रहा है।

Next Post

पत्नी के मायके जाने और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर 28 वर्षीय युवक ने सल्फास खाकर दी जान

Sat Jul 4 , 2026
गुना। फतेहगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम रामनगर में ससुराल पक्ष की प्रताड़ना और पारिवारिक कलह से तंग आकर एक 28 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार, करीब 8 दिन पहले वल्लभ मीणा के ससुर अपनी बेटी और वल्लभ की पत्नी को लेने […]

You May Like