मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 256 श्रद्धालु हरिद्वार–ऋषिकेश रवाना

दमोह. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ दर्शन कराने का संकल्प निरंतर साकार हो रहा है. इसी क्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से तीर्थ दर्शन ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जिससे बुजुर्ग श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है, यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ट्रेन में भोजन, पेयजल, चिकित्सकों की उपलब्धता सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं. इसके साथ ही पूरी ट्रेन वातानुकूलित (एसी) होने से यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और सुखद यात्रा का अनुभव मिलेगा. इस आशय के विचार के प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास व धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने आज दमोह से हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए तीर्थ दर्शन विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए व्यक्त किए. राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा दमोह से इस पवित्र यात्रा की शुरुआत होना जिले के लिए विशेष महत्व रखता है. ट्रेन में लगभग 750 श्रद्धालु तीर्थ दर्शन के लिए रवाना हुए. यात्रियों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए चिकित्सकों की टीम, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल, प्रशासनिक समन्वय हेतु तहसीलदार सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी भी साथ मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक तीर्थयात्री सुरक्षित, स्वस्थ व सुखद वातावरण में यात्रा पूरी कर उसी व्यवस्था के साथ सकुशल अपने घर लौटे. सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण व विकास को नई दिशा मिली है. विधायक जयंत मलैया ने कहा ये सिर्फ योजना नहीं, बुजुर्गों के सम्मान और आस्था की यात्रा है, उन्होने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्हें मंगलमय, सुखद व सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं.

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा तीर्थ दर्शन की योजना के अंतर्गत ट्रेन दमोह से रवाना हुई, जो ऋषिकेष हरिद्वार जाएगी और 750 यात्री पूरे इस ट्रेन में यात्रा का सफर करेंगे.दमोह रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास व धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल, दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने तीर्थयात्रा विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जनप्रतिनिधियों ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्हें मंगलमय, सुखद व सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर गोपाल पटेल, गौरव पटेल, राघवेंद्र सिंह परिहार, संजय सेन, संजय यादव, रामेश्वर चौधरी, जनपद अध्यक्ष गंगाराम पटेल, महेश पटेल, अखिलेश हजारी, भरत यादव, कपिल शुक्ला, विनीता कुलस्ते, देवकीनंदन पटेल, जुगल अग्रवाल कविता राय, कृष्णा राज, अमित त्यागी, संजय पटेल, जय सिंह, वर्षा रैकवार, रितु पांडे, रमाकांत बाजपेई बृजेश सिंह लोधी, सतपाल सिंह, रिंकू गोस्वामी, वेद प्रकाश दुबे, दीपक मिश्रा, सृजन असाटी, शिवेंद्र तिवारी, कृष्णा पटेल, श्री अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम सौरभ गंधर्व, डिप्टी कलेक्टर ब्रजेश सिंह, तहसीलदार रॉबिन जैन, तहसीलदार पटेरा उमेश तिवारी, नायब तहसीदार रघुनंदन चर्तेुवेदी सहित तीर्थयात्री व सम्मानीय मीडियाजन उपस्थित रहे.

Next Post

दमोह में कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर NEET पेपर लीक, श्रीराम मंदिर दान व महंगाई पर जताया विरोध

Fri Jul 3 , 2026
दमोह। शहर के जबलपुर नाका स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर विरोध दर्ज कराया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस ने NEET पेपर लीक प्रकरण के विरोध, जमीन घोटाला, श्री राम मंदिर से जुड़े दान व प्रबंधन में […]

You May Like