न्यायाधीश ने किया केंद्रीय जेल का निरीक्षण

सतना: मंगलवार को केन्द्रीय जेल सतना में श्रीमती रूपाली सिंह उइके, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुहम्मद जीलानी, जिला विधिक सहायता अधिकारी व रामनारायण त्रिपाठी कम्युनिटी पी०एल०व्ही० सतना द्वारा निरीक्षण किया गया।न्यायाधीश द्वारा जेल में संचालित बंदी कानूनी सहायता केन्द्र, कल्याण शाखा का निरीक्षण किया गया व संधारित अभिलेखों का अवलोकन किया गया।

इसी कड़ी में न्यायाधीश द्वारा जेल में परिरूद्ध विचाराधीन बंदियों से पैरवी हेतु नियुक्त अधिवक्ता व प्रकरण की स्थिति की जानकारी एवं दंडित बंदियों से उच्चतम न्यायालय व उच्च न्यायालय के समक्ष अपील की जानकारी ली गई। वहीं न्यायाधीश द्वारा विचाराधीन व दंडित बंदियों को अवगत कराया गया कि यदि प्रकरण की पैरवी हेतु अधिवक्ता नियुक्त करने व अपील करने में सक्षम नहीं है तो जेल में संचालित कानूनी सहायता केन्द्र के माध्यम से प्रकरण की पैरवी हेतु अधिवक्ता और उच्चतम न्यायालय व उच्च न्यायालय के समक्ष अपील दायर करा सकते हैं।

इस अवसर पर जेल उप अधीक्षक श्रीकांत त्रिपाठी, कल्याण अधिकारी अनिरूद्ध कुमार तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक, अभिमन्यु पाण्डेय, सहायक जेल अधीक्षक श्रीमती फिरोजा सिंह, सहायक जेल अधीक्षक, अनिल प्रताप सिंह व जेल स्टॉफ उपस्थित रहा।

Next Post

1.30 लाख के मोबाइल चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा

Wed Jul 1 , 2026
इंदौर:जीआरपी उज्जैन ने मालवा एक्सप्रेस के एसी कोच में हुई 1.30 लाख रुपए कीमत के मोबाइल चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश के एक अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से चोरी गया मोबाइल बरामद करने के साथ ही चार […]

You May Like