वन स्टॉप सेंटर से गुम बालिका हरिद्वार में मिली

सतना :शहर के धवारी क्षेत्र में स्थित वन स्टॉप सेंटर सखी में रह रही 3 नाबालिग लड़कियों के गुम हो जाने की घटना 2 माह पहले सामने आई थी. इस मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बालिका को उत्तराखण्ड के हरिद्वार से बरामद कर लिया.कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार वन स्टॉप सेंटर सखी से 3 लड़कियों के गुम हो जाने की शिकायत 27 अप्रैल को वहां की प्रशासक नीता श्रीवास्तव द्वारा की गई थी.

जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 137 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लड़कियों की तलाश शुरु कर दी थी. इसके लएि न सिर्फ विशेष टीम गठित की गई बल्कि मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया. इसी कड़ी में साइबर सेल द्वारा भी सर्विलांस में ले लिया गया. हलांकि लगातार जारी प्रयास के बावजूद भी बालिका की जानकारी सामने नहीं आ पा रही थी.

लेकिन इसके बावजूद भी तलाश जारी रखी गई. इसी दौरान साइबर सेल को इस बात की सटीक लोकेशन मिली कि एक बालिका देनेशो चौक, कृष्ण विहार रोड बेरामपुर हरिद्वार में मौजूद है. लिहाजा बिना देरी किए पुलिस टीम वहां पहुंच गई. स्थानीय पुलिस के सहयोग से उक्त बालिका को दस्तयाब कर लिया गया. जिसके बाद पुलिस द्वारा आगे की औपचारिक कार्रवाई शुरु कर दी गई.

Next Post

न्यायाधीश ने किया केंद्रीय जेल का निरीक्षण

Wed Jul 1 , 2026
सतना: मंगलवार को केन्द्रीय जेल सतना में श्रीमती रूपाली सिंह उइके, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुहम्मद जीलानी, जिला विधिक सहायता अधिकारी व रामनारायण त्रिपाठी कम्युनिटी पी०एल०व्ही० सतना द्वारा निरीक्षण किया गया।न्यायाधीश द्वारा जेल में संचालित बंदी कानूनी सहायता केन्द्र, कल्याण शाखा का निरीक्षण किया गया व संधारित अभिलेखों का […]

You May Like