सीहोर। मानसून अवधि को देखते हुए कलेक्टर बालागुरु के द्वारा समस्त रेत खदानों में रेत उत्खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है. प्रतिबंध आगामी 1 अक्टूबर तक लागू रहेगा. मौसम विज्ञान विभाग द्वारा मानसून वर्षाकाल की अवधि 15 जून से 1 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है. इसी के आधार पर जिले में स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए रेत खनन प्रतिबंधित किया गया है. जारी आदेश के तहत जिले के सभी रेत खदान संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिबंधित अवधि में किसी भी प्रकार का रेत उत्खनन नहीं किया जाए. आदेश का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
मानसून अवधि में सभी रेत खदानों पर प्रतिबंध
