असरावदखुर्द में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जंगल में छोड़ा

इंदौर. असरावदखुर्द में पिछले कई दिनों से ग्रामीणों में दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के लगाए पिंजरे में कैद हो गया. गुरुवार दोपहर रालामंडल रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया.

ग्रामीणों ने 9 और 10 जून को गांव के आसपास तेंदुए की मौजूदगी देखी थी, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई थी. इसके बाद रालामंडल की टीम लगातार क्षेत्र में सर्चिंग कर रही थी और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था. बुधवार रात तेंदुआ पिंजरे में फंस गया, जिसके बाद उसे कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए ले जाया गया. डीएफओ लाल सुधाकर सिंह ने बताया कि तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ पाया. नियमानुसार उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया है. उन्होंने ग्रामीणों से वन्यजीव दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की.

Next Post

पत्नी की हत्या कर सर्पदंश का रूप देने वाले पति को उम्रकैद

Thu Jun 25 , 2026
इंदौर. पत्नी की हत्या कर मामले को सर्पदंश से हुई मौत साबित करने का प्रयास करने वाले आरोपी पति को जिला अदालत ने दोषी करार देते हुए सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, अदालत ने मामले में अर्थदंड भी लगाया है. अपर सत्र न्यायाधीश हेमंतकुमार रघुवंशी की अदालत ने […]

You May Like