डिजिटल सुरक्षा : आज से शुरू होगा सेफ क्लिक 2.0 अभियान, सीएम डॉ यादव करेंगे अभियान की शुरुआत

भोपाल: बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी से लोगों को बचाने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस प्रदेशव्यापी जागरूकता अभियान सेफ क्लिक 2.0 शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविन्द्र भवन में इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी देना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साइबर सुरक्षा और बाल संरक्षण को मजबूत करने के लिए ‘इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन’ के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करेंगे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के लिए तैयार साइबर जागरूकता बुकलेट और अभियान से जुड़े वीडियो का विमोचन भी होगा।

लोगों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री प्रदेश के जिलों में जनजागरूकता फैलाने के लिए साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह रथ पूरे प्रदेश में घूमकर सुरक्षित डिजिटल व्यवहार और ऑनलाइन सतर्कता का संदेश देगा।

Next Post

हाईवा की टक्कर से युवक की मौत, पिता घायल; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Wed Jun 24 , 2026
सिंगरौली: जियावन थाना क्षेत्र की कुंदवार पुलिस चौकी अंतर्गत लोहराडोल सड़क मार्ग पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गिट्टी से लोड तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत […]

You May Like