
ग्वालियर । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ओर साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा ने आज
इमाम हुसैन की याद ताज़ा करने और उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश करने महाराज बाड़े पर सिंधिया राज परिवार के ताजिये पर हाजिरी दी।
शहर काजी अब्दुल अजीज कादरी ने बताया कि शर्मा ने महाराज बाड़े पर सिंधिया के भव्य ताज़िये की फातेहा में शिरकत कर उनको अपनी ओर से नजर पेश की और उनके द्वारा सेवा समाज को शान्ति भाईचारा की दुआ की अर्जी लगाई। उन्होंने हज़रत इमाम हुसैन की बेमिसाल कुर्बानी को याद करते हुए कहा कि हक और बातिल की इस लड़ाई में अपने पूरे परिवार को खुदा की राह में कुर्बान कर दुनिया को शान्ति, हकपरस्ती का सन्देश दिया। इस पर्व को सभी धर्मों के लोग दिल की गहराइयों से शान्ति पूर्वक मनाते हैं।
