प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से निगमायुक्त ने किया संवाद

जबलपुर: निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने सोमवार को अचानक गीत भवन स्थित लाइब्रेरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाइब्रेरी की समूची व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया। निगमायुक्त को अपने बीच पाकर युवा प्रतियोगी बेहद उत्साहित नजर आए।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने लाइब्रेरी की बैठक व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल, और शांतिपूर्ण माहौल का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने वहां विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे यूपीएससी, एमपीपीएससी, बैंकिंग, पुलिस व अन्य सिविल सेवाएं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के पास जाकर उनसे चर्चा की। निगमायुक्त ने युवाओं से पूछा कि उन्हें पढ़ाई के लिए कैसा माहौल मिल रहा है और क्या उन्हें किसी संसाधन या किताबों की कमी तो महसूस नहीं हो रही है।
युवाओं को किया प्रेरित
चर्चा के दौरान निगमायुक्त ने स्वयं एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हुए छात्र-छात्राओं से उनकी तैयारियों के विषयों, टाइम मैनेजमेंट और अध्ययन के तरीकों पर भी बात की। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि एकाग्रता और निरंतरता ही सफलता की कुंजी है। नगर निगम का यह प्रयास है कि शहर के युवाओं को उनके करियर को संवारने के लिए एक आदर्श और सर्वसुविधायुक्त माहौल मिले। इस दौरान निगमायुक्त ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी लाइब्रेरी की व्यवस्थाएं इसी तरह चाक-चौबंद रहनी चाहिए। युवाओं को पढ़ाई में किसी भी तरह की तकनीकी या बुनियादी समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

Next Post

जनहित के कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: निगमायुक्त

Tue Jun 23 , 2026
जबलपुर: निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने विभागीय प्रमुखों की समीक्षा बैठक लेकर संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। निगमायुक्त ने सभी विभागीय प्रमुखों को निर्माण एवं विकास कार्यों को सुव्यवस्थित ढंग से निर्धारित […]

You May Like