जिले के युवा करेंगे फसलों की गिरदावरी, आवेदन आमंत्रित

झाबुआ: राज्य शासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार जिले में फसलों की गिरदावरी के लिए अब युवाओं को भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए इच्छुक युवाओं से 10 जुलाई तक आनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अपर कलेक्टर एसएस मुजाल्दा ने बताया कि फसलों की मध्यप्रदेश भू अभिलेख नियमावली के अनुसार फसल गिरदावरी कार्य वर्ष में तीन बार (मौसम खरीफ रबी/जायद) में सारा एप के माध्यम से की जाती है। जिसका उपयोग उपार्जन, फसल बीमा आदि योजनाओं में सतत रूप से किया जाता है।

फसल गिरदावरी कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए भारत सरकार द्वारा डिजिटल क्राप सर्वे का कार्य प्रारंभ किया है। यह प्रत्येक मौसम के लिए लगभग 45 दिन की कार्रवाई होती है। जिसमें जिओ फेंस (पार्सल लेवल) तकनीक के माध्यम से खेत में बोई गई। फसल का फोटो खींचकर फसल सर्वेक्षण का कार्य नियत अंतराल में पूर्ण किया जाएगा। इस योजना में मौसम खरीफ डिजिटल क्राप सर्वेक्षण के लिए सर्वेयर पंजीयन 10 जुलाई तक किए जाएं।

उक्त कार्य के लिए ग्राम के. स्थानीय युवा व निकटतम ग्राम पंचायत के निवासी जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य हो भूअभिलेख के पोर्टल पर पंजीयन के लिए पात्र हैं, वे पंजीयन करवाए हैं। इसमें आधार ओटीपी से पंजीकरण भू-लेख पोर्टल के माध्यम से होगा। पटवारी द्वारा ग्राम आवंटन किया जाएगा। वही अधिक जानकारी राजस्व कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Next Post

गुप्त नवरात्रि माता मंदिरों में होगी शक्ति की आराधना

Sat Jul 6 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email शाजापुर: शक्ति की भक्ति के इस पर्व के दौरान माता मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगेगा. आगर जिले के नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी माता मंदिर और शाजापुर के मां राजराजेश्वरी माता मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों में […]

You May Like

मनोरंजन