चंदला-बछौन मार्ग पर 3 दिन भारी वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद

चंदला। चंदला से बछौन मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है।लवराहा के पास पुल निर्माण कार्य के चलते आगामी 3 दिनों तक भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

जानकारी के अनुसार जीआरटीसी कंपनी द्वारा पुल निर्माण कार्य तेज गति से किया जाएगा, जिसके चलते 23 जून तक इस मार्ग से बड़े वाहन नहीं निकल सकेंगे।

वहीं छोटे वाहनों, जैसे बाइक और कार, को भी प्रत्येक घंटे में सीमित समय के लिए ही निकलने की अनुमति दी जाएगी।

कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यातायात नियंत्रित किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

प्रशासन ने आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए इस अवधि में लवकुशनगर मार्ग का उपयोग करें और वैकल्पिक रास्तों से अपने गंतव्य तक पहुंचें।

स्थानीय लोगों से सहयोग की अपेक्षा की गई है ताकि पुल निर्माण कार्य समय पर पूर्ण हो सके।

Next Post

एडीबी प्रतिनिधिमंडल ने सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का किया निरीक्षण

Sun Jun 21 , 2026
रायसेन। पर्यटन नगरी सांची में चल रही जल प्रदाय परियोजना की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के प्रतिनिधिमंडल ने निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया। यह परियोजना नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी की परियोजना क्रियान्वयन […]

You May Like