नितिन नवीन की नई टीम की घोषणा जल्द, वरिष्ठों की अगुवाई में युवाओं व महिलाओं को मिलेगा मौका

प्रवेश कुमार मिश्र

नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई संगठनात्मक टीम की घोषणा इस माह के अंत के पहले हो जाएगी. सूत्रों की माने तो यह जंबो टीम होगी जिसमें 50 वर्ष से कम उम्र के युवा नेताओं को विशेष महत्व दिया जाएगा. इतना ही नहीं विभिन्न चुनावी प्रदेशों व क्षेत्रफल के दृष्टि से बड़े सूबे को अपेक्षाकृत ज्यादा महत्व दिए जाने के साथ कुल संख्या के लगभग चौथाई हिस्सा वरिष्ठ व अनुभवी नेताओं को तथा 33 फीसदी महिला नेताओं को टीम में शामिल कर दूरगामी राजनीतिक संदेश देने का प्रयास किया जाएगा.

सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शीर्ष नेताओं के साथ चली मैराथन बैठक में नई टीम का खाका पूरी तरह तैयार कर लिया गया है. चर्चा है कि पार्टी इस बार कई मंत्रियों या सरकार में बैठे लोगों को संगठन में लाने और कुछ समर्पित सांगठनिक चेहरों को मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए या राज्यपाल जैसे संवैधानिक पदों पर भेजने की तैयारी में भी है. सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ नेताओं के साथ समन्वय बैठाकर चलने के लिए पहले ही संघ के वरिष्ठ स्वंयसेवी नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी को नितिन नवीन के टीम में रखा जा चुका है.

ऐसे में कई वरिष्ठ नेता जो नए अध्यक्ष के साथ काम करने में असहज महसूस कर रहे थे उन्हें त्रिपाठी, संगठन महामंत्री बीएल संतोष व संघ के अरूण कुमार की मौजूदगी में कार्य करना आसान होगा. वरिष्ठ नेताओं में सुनील बंसल,विनोद तावड़े,तरूण चुघ, राम माधव, अनुराग ठाकुर, सुधांशु त्रिवेदी, अरूण सिंह, राधा मोहन दास अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह चौधरी, लक्ष्मी कांत वाजपेयी,मंगल पांडे, कैलाश विजयवर्गीय, बीडी शर्मा, नरोत्तम मिश्रा, संजय जायसवाल को टीम में शामिल किया जा सकता है.

इतना ही नहीं महिलाओं में स्मृति ईरानी, डी पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, अर्चना गुप्ता, मीनाक्षी लेखी, विजया रहाटकर, कविता पाटीदार,लता एलकर, रेणुका सिंह, अदिति सिंह, आशा लाकड़ा, भक्ति शर्मा,अल्पना बंदोपाध्याय ,लाकेट चटर्जी, लता उसेंडी में से ज्यादातर महिला नेताओं को स्थान मिल सकता है. युवा नेताओं में विप्लव देव, रावणित सिंह बिट्टू, तेजस्वी सूर्या, वैभव सिंह, अभिनव प्रकाश, जितू जिराती, गौरव तिवारी, अभिषेक देवराय, प्रतिमा भौमिक, पीयूष हजारिका, तपन कुमार गोगोई, पंकज सिंह, कपिल देव अग्रवाल में ज्यादातर युवाओं को मौका मिल सकता है.
सूत्रों कि माने तो मौजूदा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 396 सदस्यों, संसदीय बोर्ड के 12 सदस्यों, 7 महासचिवों, 12 उपाध्यक्षों व 11 राष्ट्रीय सचिवों की संख्या में बढ़ोतरी करने को लेकर बहुस्तरीय विमर्श चल रहा है. ऐसे में यदि उक्त सांगठनिक ढांचे में संख्या बढ़ोत्तरी का फार्मूला लागू किया गया तो नितिन नवीन की टीम और बड़ी हो सकती है.

Next Post

महिमा सिंह को मिला एक और स्वर्ण पदक

Sun Jun 21 , 2026
सागर: डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में पदस्थ प्रोफेसर दिवाकर सिंह राजपूत डॉयरेक्टर ऑफ अकादमिक अफेयर्स की भांजी सुश्री महिमा सिंह ठाकुर ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक और स्वर्ण पदक प्राप्त किया है.नरसिंहपुर निवासी स्व कैलाश सिंह राजपूत के परिवार की ज्ञान परम्परा को आगे बढ़ाते हुए प्रभाकर […]

You May Like