तेलंगाना के करीमनगर में बस में अचानक आग लगी, 41 यात्री बाल-बाल बचे

हैदराबाद, 21 जून (वार्ता) तेलंगाना के करीमनगर जिले में तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) की एक बस में रविवार को अचानक आग लग गयी, जिसके बाद चालक और कंडक्टर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया और 41 यात्री बाल-बाल बच गये।

राज्य परिवहन निगम की यह इलेक्ट्रिक बस करीमनगर से हैदराबाद की ओर जा रही थी, तभी अचानक वाहन से आग की लपटें उठने लगीं। स्थिति को भांपते हुए चालक और कंटक्टर ने तुरंत बस को रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

चालक और स्थानीय निवासियों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद दमकल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, जब तक आग बुझायी गयी, तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सभी यात्री सुरक्षित बच गए और किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। इस घटना के कारण करीमनगर-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग लगने का कारण बिजली के तारों में गड़बड़ी होने की आशंका है। प्रशासन ने घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

 

Next Post

ग्लोबल स्लीप एटलस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दक्षिण अफ्रीका और भारतीय लोगों की नींद सबसे अच्छी

Sun Jun 21 , 2026
ग्लोबल स्लीप एटलस की रिपोर्ट ने दुनिया भर में लोगों की नींद के पैटर्न पर बड़ा खुलासा किया है। इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका पहले नंबर पर है, जबकि भारत पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। दुनिया भर में दौड़ती-भागती जिंदगी और बढ़ते तनाव के कारण ज्यादातर लोगों की नींद पूरी […]

You May Like