नशा मुक्त भारत सप्ताह का शुभारंभ

सीहोर। जिले में नशा मुक्त भारत सप्ताह का शुभारंभ किया गया. यह अभियान 26 जून तक चलेगा. संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र में आयोजन किया गया. अभियान का शुभारंभ उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग महेश कुमार यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर आई एम अगेंस्ट टोबैको संस्था के प्रमुख प्रदीप छाबड़ा, अनुज शिवहरे, सचिन गोस्वामी, विजय लक्ष्मी, श्रीमती दीपाली सोलंकी, श्रीमती प्रीति मौर्य, मुकेश राय, सावन गांगले, नीरज यादव एवं प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे.

 

Next Post

गुरु अर्जनदेव के शहीदी दिवस पर राहगीरों को किया शरबत का वितरण

Fri Jun 19 , 2026
मुलताई। सिखों के पांचवें गुरु शहीदों के सरताज गुरु अर्जनदेवजी के शहीदी दिवस पर गुरुवार को  पवित्र नगरी के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में गुरु की संगत ने राहगीरों को शीतल शरबत का वितरण किया। गौरतलब है कि शहीदी दिवस के पांच दिन पूर्व से गुरद्वारा में संगत द्वारा प्रतिदिन श्रीसुखमणि साहिब […]

You May Like