नवागत सीएमओ के प्रभार लेने के पहले धरने पर नपा सफाई कर्मी

सीधी । नगर पालिका में सफाई कर्मियों का वेतन पिछले एक माह से न मिलने के विरोध में करीब सैकड़ा भर सफाई कर्मियों ने आज नगर पालिका के मुख्य गेट पर धरने में बैठे रहे। वहीं आज नवागत सीएमओ शीतल भालवी ने प्रभार लिया, उसके पहले धरने में बैठे सफाई कर्मियों से वह सीधे मुलाकात की एवं उन्हें वेतन दिलाने का आश्वासन दिए। इसके बाद सफाईकर्मियों ने धरना समाप्त किया।

मालूम हो कि सफाई कर्मियों की संख्या सीधी नगर पालिका में करीब सैकड़ा भर से ज्यादा है। जहां उन्हें वेतन समय पर न मिलने को लेकर नाराजगी देखी गई। सफाई कर्मियों को उम्मीद थी कि नई सीएमओ आएंगी तो वेतन दिलाने का काम करेंगी। आखिर वही हुआ, दोपहर बाद जब सीएमओ प्रभार लेने आई तो सफाई कर्मियों को वेतन दिलाने का आश्वासन भी दिए एवं कहा कि सभी लोग काम करें, जो भी दिक्कत होगी हम आपके साथ हैं। सीएमओ के आश्वासन के बाद सफाईकर्मियों का आंदोलन समाप्त हुआ है।

००

अब शीघ्र होगा वेतन का भुगतान: काजल

 

इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा ने कहा कि नगर पालिका के सफाई कर्मियों का वेतन एक माह से नहीं मिला था। सीएमओ आज पदभार ग्रहण कर ली हैं। अब जल्द ही उनके वेतन का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों को भी इस मामले में समझाइस दी गई है, उसके बाद वह काम पर वापस लौट गए हैं।

००

नगर की स्वच्छता रहेगी पहली प्राथमिकता: शीतल

 

नगर पालिका सीधी में पदभार ग्रहण करने के बाद शीतल भालवी ने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिले इसको लेकर भी विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। नगर पालिका में सभी वार्ड पार्षदों से बैठकर चर्चा करेंगे उसके साथ ही अध्यक्ष, उपाध्यक्ष से भी बात करेंगे। जहां जो समस्याएं होंगी उसका निराकरण करने की पूरी कोशिश की जाएगी।

०००००००००००

Next Post

4304 परीक्षार्थी नीट की परीक्षा में होंगे सम्मलित

Thu Jun 18 , 2026
छिंदवाड़ा। जिले के 8 परीक्षा केंद्रों में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट की परीक्षा में कुल 4303 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है। एनटीए के दिशा-निर्देशों […]

You May Like