नगर परिषद बरगवाँ में अमृत 2.0 योजना के विकास कार्यों का निरीक्षण

बरगवाँ: नगर परिषद बरगवाँ क्षेत्र में जनहित एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से संचालित अमृत 2.0 योजना तथा अन्य विकास कार्यों का बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यों की निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर संभागीय कार्यपालन यंत्री हरिशंकर मिश्रा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित सिंह बघेल, उपयंत्री अशोक शाह, परियोजना विकास एवं प्रबंधन सलाहकार (पीडीएमसी) के क्षेत्रीय अभियंता रत्नेश दुबे, फील्ड इंजीनियर ऋतिक त्रिपाठी, समय पाल, आदर्श मिश्रा तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने वार्ड क्रमांक 08 में निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों का अवलोकन किया। साथ ही वार्ड क्रमांक 05 एवं 08 में निर्माणाधीन 400 किलोलीटर एवं 1200 किलोलीटर क्षमता की ऊँची जलाशय टंकियों की प्रगति का जायजा लिया गया। निरीक्षण दल ने वार्ड क्रमांक 05 में विकसित किए जा रहे ग्रीन स्पेस पार्क का भी अवलोकन किया, जो नगरवासियों को स्वच्छ, हरित व वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।

इसके अतिरिक्त वार्ड क्रमांक 15 स्थित शिव मंदिर तालाब के सौंदर्यीकरण एवं विभिन्न विकास कार्यों की भी निरीक्षण किया गया है। अधिकारियों ने संबंधित एजेंसियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह निरीक्षण नगर परिषद बरगवाँ को आधुनिक नगरीय सुविधाओं से सुसज्जित करने तथा क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास किया जा रहा है।

Next Post

हाईटेंशन लाइन पर चढ़ा युवक, एक घंटे बाद सुरक्षित रेस्क्यू

Thu Jun 18 , 2026
भोपाल: राजधानी भोपाल के एमपी नगर इलाके में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक बिजली के खंभे पर चढ़कर हाईटेंशन लाइन तक पहुंच गया। युवक को तारों पर चलता देख मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए और आसपास भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही […]

You May Like