​सिंगरौली में भीषण गर्मी: कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी, समय में भी बदलाव

सिंगरौली:जिले में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों (CBSE, ICSE, MPBSE) में नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के छात्रों के लिए कल 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया गया है। वहीं कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिक्षक निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और नामांकन सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक कार्य करते रहेंगे। साथ ही, पूर्व निर्धारित परीक्षाएं एवं अन्य जरूरी गतिविधियां यथावत समय-सारणी के अनुसार संचालित की जाएंगी।यह आदेश कल 24 अप्रैल से प्रभावी होगा। भीषण गर्मी को देखते हुए अभिभावकों से भी बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है।

Next Post

हॉर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी नौसेना का बड़ा सैन्य ऑपरेशन, नकाबपोश जवानों ने फायरिंग कर मालवाहक जहाजों को घेरा: अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार मार्ग पर पसरा भारी खौफ

Thu Apr 23 , 2026
तेहरान | पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव के बीच ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में एक सनसनीखेज सैन्य ऑपरेशन को अंजाम दिया है। ईरान द्वारा जारी किए गए वीडियो में नकाबपोश बंदूकधारी सीढ़ियों के जरिए चलते मालवाहक जहाजों पर चढ़ते और फायरिंग कर […]

You May Like