बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार

मुंबई, 16 जून (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी।

बीएसई का सेंसेक्स 262.44 अंक की बढ़त में 76,526.77 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 297.44 अंक (0.39 प्रतिशत) ऊपर 76,561.77 अंक पर था।

बाजार में चौतरफा लिवाली है। धातु समूह को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों के सूचकांक इस समय ऊपर हैं।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 70 अंक की मजबूती के साथ 23,923.90 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 76.20 अंक यानी 0.32 प्रतिशत चढ़कर 23,930.10 अंक पर रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर दो फीसदी ऊपर हैं। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा और एलएंडटी के शेयर भी एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त में हैं। एक्सिस बैंक, टाटा स्टील और पावरग्रिड के शेयर फिलहाल दबाव में हैं।

 

 

Next Post

सांसद महापौर और निगमायुक्त ने लिया बाजार क्षेत्र का जायजा

Tue Jun 16 , 2026
सतना: शहर के बाजार क्षेत्र में सीवर प्रोजेक्ट के बाद खोदी गई सड़कों और गड्ढों का निरीक्षण करने सोमवार को सांसद गणेश सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार और नगर निगम कमिश्नर डॉ शेर सिंह मीना तकनीकी अमले के साथ पहुंचे। कई महीनों से धूल, गड्ढों और ठप पड़े कारोबार से जूझ […]

You May Like