मप्र राज्य निर्वाचन आयोग ने बदला मतदाता सूची पुनरीक्षण का शेड्यूल, 27 जुलाई को होगा अंतिम प्रकाशन

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 के पूर्व में जारी कार्यक्रम में संशोधन किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब अंतिम मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन 27 जुलाई को किया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां अब 25 जून तक स्वीकार की जाएंगी। प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण 2 जुलाई तक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 27 जुलाई को किया जाएगा। इससे पूर्व जारी कार्यक्रम के अनुसार अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 18 जुलाई को प्रस्तावित था।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दीपक सिंह ने सभी कलेक्टरों एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण की समस्त प्रक्रियाओं का निर्धारित समय-सीमा में पालन सुनिश्चित किया जाए।

आयोग के अनुसार मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए आवश्यक है। इसी उद्देश्य से पुनरीक्षण कार्यक्रम में आवश्यक संशोधन किया गया है।

Next Post

20 हजार की रिश्वत लेते दलाल गिरफ्तार, आपूर्ति अधिकारी पर भी केस

Mon Jun 15 , 2026
इंदौर। लोकायुक्त टीम ने कलेक्टर परिसर के बाहर 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा, जबकि कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी के खिलाफ भी भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। लोकायुक्त के अनुसार देवास जिले की गैस एजेंसी के सह-संचालक प्रमोद दुबे से खाद्य विभाग के […]

You May Like