जेवरात, नगदी सहित नल भी उखाड़ ले गए शातिर चोर

जबलपुर। विजयनगर थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर स्थित कृष्णा इलाइट में एक सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर घर में लगे कीमती नल भी उखाड़ कर अपने साथ ले गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर कृष्णा इलाइट निवासी 42 वर्षीय स्वाति गुप्ता एक निजी संस्थान में कार्यरत हैं। वह बीते 9 जून को अपने मकान में ताला लगाकर जानकीनगर स्थित अपने माता-पिता के घर मिलने गई थीं। शनिवार की दोपहर जब वह वापस अपने घर लौटीं, तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़िता जब अपने ब्लॉक में पहुँचीं, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के भीतर प्रवेश करते ही कमरों में सामान बिखरा हुआ मिला। चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगद रुपए समेट लिए थे। इसके अलावा घर के भीतर लगे नल भी गायब थे, जिन्हें चोरों ने औजारों की मदद से उखाड़ा था।

Next Post

मीनाक्षी का नामांकन निरस्त होना लोकतांत्रिक मूल्यों पर आघात

Sat Jun 13 , 2026
भोपाल। कांग्रेस नेताओं ने राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी की अधिकृत उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, चुनावी निष्पक्षता और संवैधानिक मूल्यों पर गंभीर आघात बताया है। भोपाल में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने इस निर्णय के आधार और प्रक्रिया पर सवाल […]

You May Like