जबलपुर: विजय नगर थानांतर्गत स्कीम 41 निवासी परितोष मालवीय के घर में सांयकाल पांच बजे एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन तीन सांप पूरे घर में घूम रहे थे। जिसके कारण वहां अफरातफरी मच गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए एक घंटे की मशक्कत के बाद सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया दुबे के अनुसार पकड़े गए सांप चार फीट लंबे पन्हियल प्रजाति के सांप हैं। ये जहरीले नहीं है लेकिन बेहद ही गुस्सैल और आक्रामक होते हैं।
