जानलेवा हमला करने वाले 4 आरोपी पहुंचे जेल, गुंडागर्दी और राहगीर पर किया था हमला 

भोपाल। अयोध्यानगर थाना पुलिस ने गुंडागर्दी और राहगीर पर जानलेवा हमला करने वाले 4 आरोपियों को दबोचा. आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेजा गया. आरोपियों ने रात के समय पेट्रोल खत्म होने पर भाई की मदद करने पहुंचे एक युवक पर जानलेवा हमला किया था. बीच-बचाव करने आए युवक के भाई पर आरोपियों के हमले से सिर में गंभीर चोट आई है. घटना के बाद फरार हुए अज्ञात आरोपियों को पुलिस ने पहचान कर गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर उर्फ शम्मू आरसे (19) सत्यम धनंजय तिवारी (20) शिवम पिंजारे (20) और अक्षत डेहरिया उर्फ रौनक (20) के रूप में की गई है. आरोपीगण देर रात गदर, राहगीरों के साथ गाली गलौच और मारपीट करते थे. सभी आरोपी पॉश कालोनी मिनाल रेजीडेंसी मल्टी में रहकर कर आपराधिक गतिविधियां करते थे.

पुलिस के मुताबिक बीते 26 मई को देर रात करीब 3 बजे फरियादी अरूण योगी (23) निवासी नरेला शंकरी को उसके भाई तरूण योगी ने फोन कर बताया गया कि उनकी कार में पेट्रोल समाप्त हो गया है. इस पर फरियादी अपनी स्कूटी से पेट्रोल लेकर उस रोड पर पहुंचा. इसी दौरान 2 मोटर साइकिल पर सवार 4 युवक वहां पहुंचे और फरियादी को गंदी गंदी गालियां देते हुए विवाद करने लगे. फरियादी ने इस विरोध किया तो आरोपियों ने पास में पड़े लकड़ी के डंडे से मारपीट करने , बीच-बचाव करने आये फरियादी के भाई तरूण योगी और उसके मित्र शिवोम के साथ भी मारपीट की. एक बदमाश ने इस दौरान हथियार से भी फरियादियों पर जानलेवा हमला कर दिया, पुलिस का सायरन सुनकर सभी आरोपी का वहां से भाग गए. फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने सभी की तलाश शुरू की. पुलिस ने तहकीकात कर अज्ञात आरोपियों की पहचान की. चिह्नित कर फरार हो चुके आरोपियों को छिंदवाड़ा और बैतूल क्षेत्र में संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई और सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.

Next Post

खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, चेहरे पर आए गंभीर घाव

Sat Jun 6 , 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में एक युवक पर दो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया. हमले में घायल युवक के चेहरे पर गंभीर घाव हो गए हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है. दोनों आरोपी वारदात के बाद से फरार चल रहे हैं. […]

You May Like