
मंदसौर। मध्यप्रदेश शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के मंत्री राकेश शुक्ला ने मंदसौर प्रवास के दौरान भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन, पूजन-अर्चन एवं अभिषेक किया।
मंत्री श्री शुक्ला ने भगवान पशुपतिनाथ से प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर की धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा भगवान पशुपतिनाथ के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की। दर्शन एवं पूजन के दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
