मोदी ने तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी

मोदी ने तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी

नयी दिल्ली, 02 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी तथा राज्य की नवाचार, उद्यमशीलता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की भावना की सराहना करते हुए इसके विकास में सहयोग देने के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता को दोहराया। श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर तेलंगाना के लोगों को बधाई। तेलंगाना के लोग अपनी नवाचार और उद्यमशीलता की भावना के लिए जाने जाते हैं। यह राज्य अपनी गौरवशाली संस्कृति और इतिहास के लिए प्रसिद्ध है… जो साहस और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।”

उन्होंने देश की प्रगति में तेलंगाना के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि अपने गठन के बाद से, यह राज्य नवाचार, उद्यमशीलता, सूचना प्रौद्योगिकी और औद्योगिक विकास का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है। ‎ प्रधानमंत्री ने 2047 तक एक विकसित भारत के अपने दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए कहा, “केंद्र सरकार ‘विकसित भारत’ के हमारे सपने को साकार करने की दिशा में तेलंगाना के विकास पथ को सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।” उन्होंने राज्य के लोगों को अपनी शुभकामनाएं भी दीं और कहा, “मैं राज्य के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और सफलता के लिए प्रार्थना करता हूं।”

गौरतलब है कि आधिकारिक तौर पर तेलंगाना का गठन 02 जून 2014 को हुआ था। इसका गठन, तत्कालीन आंध्र प्रदेश के विभाजन के परिणामस्वरूप हुआ था और यह भारतीय संघ का 29वें राज्य बना। इस दिन को प्रतिवर्ष ‘तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, इस अवसर पर पूरे तेलंगाना में समारोह आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें आधिकारिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और उन लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के कार्यक्रम भी हैं, जिन्होंने राज्य स्थापना आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

 

 

.....

Next Post

भारत में विदेशियों के लिए आव्रजन नियमों में बड़ा बदलाव, 180 दिनों से अधिक रुकने पर अब पहले करना होगा अनिवार्य पंजीकरण

Tue Jun 2 , 2026
नई दिल्ली | केंद्र सरकार ने आव्रजन एवं विदेशी नियम 2025 को अधिसूचित करते हुए नियमों को सख्त बना दिया है। नए प्रावधानों के अनुसार, 180 दिनों या उससे कम अवधि के वीजा पर भारत आने वाले विदेशी नागरिकों को अब वीजा की निर्धारित अवधि बढ़ाने के लिए 180 दिन पूरे […]

You May Like