दोनों को अस्पताल में कराया भर्ती, पिता की हालत गंभीर
छिंदवाड़ा। देहात थाना क्षेत्र के गांगीवाड़ा के समीप हुए सडक़ हादसे में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है। हालांकि पिता गंभीर रूप घायल है। जिनका इलाज किया जा रहा है।
जानकारी अनुसार गोविन्द साहू परासिया क्षेत्र के बूटी गांव के रहने वाले है। सोमवार को वह 12 बजे करीब अपने पुत्र के साथ हिवरा जा रहे थे। इस दौरान गांगीवाड़ा के समीप सामने से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता पुत्र घायल हो गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची 108 से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पुत्र की प्राथमिक इलाज के बाद हालत ठीक है। वही पिता गंभीर रूपए से घायल है। जो अचेत अवस्था में है। डाक्टर उनका इलाज कर रहे है। इस मामले में कार चालक पहले भाग गया था। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हादसों में नहीं नियंत्रण 0000000
हादसों में नियंत्रण लगाने पुलिस के सारे उपाय नाकाम साबित हो रहे है। यातायात सप्ताह से लेकर जागरूकता अभियान भी काम नहीं आ रहे है। हादसों के ग्राफ में रोजाना वृद्धि हो रही है। जिले भर में दो दर्जन एक्सीडेंटल पाइंट है। जहां आए दिन हादसे में लोग अपनी जान गवां रहे है।