बकरीद पर बंद रहे शेयर और मुद्रा बाजार

मुंबई, 28 मई (वार्ता) बकरीद के मौके पर गुरुवार को घरेलू शेयर और मुद्रा बाजार बंद रहे।

कारोबारियों ने बताया कि शेयर बाजारों में आज किसी भी प्लेटफॉर्म पर कोई कारोबार नहीं हुआ। मुद्रा बाजार में भी कारोबार बंद रहा। बाजार में शुक्रवार को सामान्य कारोबार होगा।

इस बीच, वैश्विक स्तर पर एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला रुख रहा। हांगकांग का हैंग सेंग 1.27 प्रतिशत और जापान का निक्केई 0.47 प्रतिशत फिसल गया। वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.12 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

 

Next Post

मोहब्बत और एहसास की आवाज़ खामोश, उर्दू जगत ने खोया अपना अज़ीम शायर; नहीं रहे बशीर बद्र

Thu May 28 , 2026
भोपाल। उर्दू अदब की दुनिया से गुरुवार को एक ऐसी आवाज़ हमेशा के लिए खामोश हो गई, जिसने दशकों तक लोगों के जज़्बात को अपने अशआर में ढाला। पद्मश्री सम्मानित मशहूर शायर बशीर बद्र का भोपाल में 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ […]

You May Like

Play sound