शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव

मुंबई, 27 मई (वार्ता) विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुरआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया। बीएसई का सेंसेक्स 69.84 अंक नीचे 75,939.86 अंक पर खुला, लेकिन फिर कुछ देर के लिए हरे निशान में चला गया और 76,137.53 अंक तक मजबूत रहा। इसके बाद फिर लुढ़कता हुआ यह 75,797.01 अंक तक उतर गया। खबर लिखे जाते समय सूचकांक 163.86 अंक (0.22 प्रतिशत) टूटकर 75, 845.84 अंक पर रहा। वैश्विक स्तर पर जापान का निक्केई फिलहाल ऊपर है जबकि हांगकैंग के हैंग सेंग और चीनी के शंघाई कंपोजिट में गिरावट है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 33.35 अंक टूटकर 23,880.35 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 36.65 अंक यानी 0.15 प्रतिशत नीचे 23,877.05 अंक पर था। वृहत बाजार में लिवाली हो रही है। बैंकिग, वित्त और तेल एवं गैस समूहों में गिरावट बनी हुई है। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, रियलटी और मीडिया समूहों में तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक और टीसीएस के शेयरों में अभी गिरावट है। इटरनल, एनटीपीसी, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स और टेक महिंद्रा के शेयर बढ़त में हैं।

.....

Next Post

भोपाल बनेगा जल प्रबंधन का राष्ट्रीय केंद्र, लखनऊ से स्थानांतरित होंगे NWDA के दो कार्यालय

Wed May 27 , 2026
भोपाल: राजधानी भोपाल को जल प्रबंधन और नदी परियोजनाओं के राष्ट्रीय स्तर के केंद्र के रूप में मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण (एनडब्ल्यूडीए) ने लखनऊ में संचालित अपने दो महत्वपूर्ण कार्यालयों को भोपाल स्थानांतरित […]

You May Like