ग्वालियर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे यात्री

ग्वालियर: ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक बडा हादसा होने से टल गया। रेलवे स्टेशन की छत से एक हिस्से से प्लास्टर व पत्थर टूटकर प्लेटफार्म पर गिर गया। जिस समय ये हादसा हुआ उस समय प्लेटफार्म पर कोई ट्रेन मौजूद नहीं थी लेकिन यात्रियों का आवागमन हो रहा था। हालांकि इस घटना के दौरान किसी यात्री के चोटिल होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसे हिस्से को बेरीकेडिंग कर बंद कर दिया गया।

रेलवे स्टेशन पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत स्टेशन की छत के हिस्सों को काटकर हटाया जा रहा है। उसके स्थान पर बादलनुमा छत का काम किया जाना है। ऐसे में अलग-अलग स्थानों पर छत को काटा गया है। स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर आगरा एंड की तरफ बने फुटओवर ब्रितज के नीचे प्लेटफार्म की छत का प्लास्टर झडकर नीचे गिर गया।

इस दौरान यात्रियों को आवागमन प्लेटफार्म पर हो रहा था। जैसे ही प्लास्टर टूटकर नीचे गिरा, वैसे ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस घटना के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है।

Next Post

भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षी और अन्य जीवों को दिया दाना पानी

Sun May 24 , 2026
ग्वालियर: दाना पानी संस्था का चौथा चरण आज रविवार को मनसा देवी मंदिर पर सेवा भाव के साथ मनाया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षी और अन्य जीवों की सेवा हेतु यह आयोजन मनसा देवी मंदिर झांसी रोड ग्वालियर पार्क पर हुआ जहां पर निस्वार्थ सेवा कर रही […]

You May Like