मेरठ में घर-घर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाएगा आरईसी फाउंडेशन मेडिकल कॉलेज से हुआ 1.20 करोड़ का समझौता

नई दिल्ली। स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए REC Limited की सीएसआर इकाई REC Foundation ने 21 मई 2026 को लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किए। इस पहल का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में वंचित और कम सेवा प्राप्त वर्गों तक घर-घर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।

समझौते के तहत REC Foundation ने एक मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) की खरीद और संचालन के लिए ₹1.20 करोड़ की वित्तीय सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई है। इस राशि में तीन वर्षों की परिचालन लागत भी शामिल है।

हस्ताक्षर समारोह में अरुण गोविल मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल रमेश गुप्ता तथा REC के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मोबाइल मेडिकल यूनिट दूरस्थ और जरूरतमंद क्षेत्रों में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगी, जिससे लोगों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकेगी। REC Foundation ने कहा कि वह ऐसे सीएसआर प्रयासों के माध्यम से देशभर में समावेशी विकास और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

Next Post

नर्मदा नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत

Thu May 21 , 2026
देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले के खातेगांव क्षेत्र में नर्मदा नदी में नहाने गए चार दोस्तों में से तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार खातेगांव क्षेत्र के चार युवक गुरुवार दोपहर राजौर क्षेत्र में नर्मदा नदी […]

You May Like