जबलपुर:गोरखपुर थानांतर्गत सेठी नगर निवासी 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया और जांच शुरू की।
इस संबंध में गोरखपुर पुलिस ने बताया कि सेठी नगर कुम्हार मोहल्ला निवाासी समीर महात्मा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है जिसकी जांच की जा रही है।
