नयी दिल्ली, 20 मई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल की औसत कीमत गिर गयी। चावल के साथ गेहूं में भी नरमी रही। चीनी के भाव में टिकाव रहा जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 11 रुपये घटकर 3,859 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं 10 रुपये सस्ता हुआ और 2,774 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटा 12 रुपये टूट गया। दाल-दलहनों में मिलाजुला रुख रहा। मसूर दाल की औसत कीमत 23 रुपये और चना दाल की 18 रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। उड़द दाल आठ रुपये और मूंग दाल सात रुपये सस्ती हुई। वहीं, तुअर दाल की कीमत 18 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अगस्त वायदा दो रिंगिट गिरकर 4,583 रिंगिट प्रति टन रह गया। वहीं, जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.36 प्रतिशत चढ़कर 75.71 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।
स्थानीय बाजारों में सूरजमुखी तेल औसतन 35 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सोया तेल की कीमत 30 रुपये और मूंगफली तेल की 21 रुपये बढ़ गयी। सरसों तेल 44 रुपये और वनस्पति चार रुपये सस्ता हुआ। पाम ऑयल तीन रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया। मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव सात रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया जबकि चीनी में कमोबेश टिकाव देखा गया।

