भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के भतीजे की कार स्कॉर्पियो से टकराई

शिवपुरी: भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, सांसद वीडी शर्मा के भतीजे प्रमोद शर्मा की कार स्कॉर्पियो से टकरा ग़ई। प्रमोद ने टक्कर मारने वालों पर 50 हजार मांगने, मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। बदरवास थाना क्षेत्र में इस सड़क हादसे के बाद जमकर विवाद हो गया। मामले में प्रमोद शर्मा, जिन्हें सांसद वीडी शर्मा का भतीजा बताया जा रहा है, ने स्कॉर्पियो सवार युवकों और होटल कर्मचारियों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। पुलिस दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ले रही है।

Next Post

बिजली के तार से टकराने के बाद मूंगफली से लदी गाड़ी में भीषण आग

Wed May 20 , 2026
दतिया: बिजली के तार से टकराने के बाद मूंगफली से लदी गाड़ी में भीषण आग लग गई। ग्रामीणों ने समय रहते बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाई।दतिया में बसई थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। बसई-बरधुवा प्रधानमंत्री सड़क पर मूंगफली से भरी एक लोडिंग गाड़ी में अचानक आग […]

You May Like