कांग्रेस ने शक्कर बांटकर सरकार को घेरा

बुधनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस के तत्वावधान में अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया गया. जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती के मार्गदर्शन एवं विधानसभा प्रभारी राजकुमार उपाध्याय केलू की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाजार में दुकानदारों, महिलाओं एवं नागरिकों को चम्मच से शक्कर बांटकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया.

इस अवसर पर प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शक्कर के बढ़ते दाम, महंगे बिजली बिल, ई-20 पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर पोस्टर और तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की. बरसते पानी के बीच शक्कर बांटते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई पर तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी की रसोई में अब मिठास भी नाप-तौलकर रह गई है. कांग्रेस विधानसभा प्रभारी राजकुमार उपाध्याय केलु ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई से हर वर्ग प्रभावित है. खाद्य सामग्री से लेकर बिजली, पेट्रोल और रसोई गैस तक बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम परिवारों के घरेलू बजट पर पड़ रहा है. कांग्रेस ने महंगाई पर तत्काल प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश राजपूत ने कहा कि प्रदर्शन का उद्देश्य केवल विरोध दर्ज कराना नहीं, बल्कि आमजन की परेशानी को सरकार तक पहुंचाना है. शक्कर वितरण के जरिए कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज को बुलंद करने का संदेश दिया. प्रदर्शन में छगनलाल दुबे, अजय यादव, प्रमोद चौहान, राजेंद्र यादव, हरीश मीणा, राकेश यादव, हरीश मालवीय, आमिर पटेल, हेमंत वर्मा, सौरभ दुबे, रिंकू दुबे, सुरेश कुमरे, सुशील मीणा, बृजलाल बनिया, बालवीर चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.

 

 

Next Post

रक्षाबंधन पर सजे भाईयों की कलाई पर प्रेम के धागे

Sat Aug 29 , 2026
बुधनी/शाहगंज। शुक्रवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षाबंधन का पर्व श्रद्धा, उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया. सुबह से ही घरों में उत्सवी माहौल रहा. बहनों ने पूजा की थाली सजाकर भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना […]

You May Like