
दमोह। दमोह वन परिक्षेत्र अंतर्गत सिंगपुर के पास अज्ञात कारणों के चलते लगभग 4 वर्षीय नर काले हिरण के मृत होने का मामला सामने आया है.ग्रामीणों की सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत हिरण को 112 डायल द्वारा दमोह वन डिपो लाया गया. वहां पशु चिकित्सक द्वारा मृत हिरण का पोस्टमार्टम करवाया गया.वन विभाग के अधिकारी (डीएफओ) ईश्वर जरांडे ने बताया कि मौत के सही कारणों की जांच के लिए विसरा देहरादून स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे.वन अधिनियम के तहत न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद मृत काले हिरण का नियमानुसार डिपो परिसर में दाह संस्कार किया गया. काला हिरण वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-1 में शामिल है.मामले की जांच जारी है.
