जबलपुर; सिहोरा थानांतर्गत ग्राम बरगी के पास एनएच 30 रोड के किनारे मंदिर के पास स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एक्स 4772 के चालक ने पैदल सड़क पार कर रहे 33 वर्षीय राजेश कुमार मिश्र उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम रमनगरी थाना शाहपुर जिला मउगंज को जबर्दस्त टक्कर मार दी और फिर मौके पर वाहन छोड़ भाग निकला।
टक्कर के बाद घायल के सिर में गंभीर चोटें आईं जिसे तत्काल एंबुलेंस के जरिए सिहोरा अस्पताल लाया गया यहां पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण जांच में लिया है। इस संबंध में विद्याशंकर मिश्र उम्र 55 वर्ष निवासी गणेशनगर कछपुरा ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि देर रात ग्राम बरगी के पास एनएच 30 रोड के किनारे स्कूटी के चालक ने राजेश को टक्कर मारी जिस वजह से हादसा घटित हुआ है।
