नई दिल्ली। एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बीच 15 मई 2026 को कंपनी के कर्मचारियों को व्यापक कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज (सीएसपी) उपलब्ध कराने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
एमओयू पर एसबीआई की उप महाप्रबंधक श्रीमती ज्योत्सना रानी मोहराना तथा एनबीसीसी के मुख्य महाप्रबंधक (एचआरएम) संजीव कुमार ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एनबीसीसी के निदेशक (वित्त) अंजीव कुमार जैन, एसबीआई के डीजीएम अश्विन पी. कुलकर्णी एवं दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
समझौते के तहत कर्मचारियों को व्यक्तिगत एवं दुर्घटना बीमा, स्थायी एवं अस्थायी दिव्यांगता के लिए ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस, स्वास्थ्य बीमा, टॉप-अप सुविधाएं तथा ऋण सुविधाओं में रियायत सहित कई वित्तीय सुरक्षा लाभ प्रदान किए जाएंगे।
