सिम्फेरोपोल, 15 मई (वार्ता) रूस के कब्जे वाले जापोरोजे क्षेत्र के एनर्जोडार शहर में शुक्रवार तड़के एक बड़ा ड्रोन हमला हुआ। एनर्जोडार के मेयर मैक्सिम पुखोव ने जानकारी दी कि रातभर चले इस ड्रोन हमले से पेट्रोल स्टेशन, नागरिक बुनियादी ढांचों और रिहायशी इलाकों और कारों को नुकसान पहुंचा।
श्री पुखोव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “शहर पर एक बड़ा एफपीवी ड्रोन हमला हुआ। दुश्मन ने जानबूझकर आम लोगों को निशाना बनाया।” इस हमले में पेट्रोल स्टेशन, नागरिक बुनियादी ढांचों और रिहायशी इलाकों और कारों को नुकसान पहुंचा।

