नेपाल में भूस्खलन से सात लोगों की मौत

काठमांडू, 29 जून (वार्ता) पश्चिमी नेपाल में शनिवार को भूस्खलन की दो घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुल्मी जिले के मलिका ग्रामीण नगर पालिका में भूस्खलन में एक घर के ढह जाने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। नगर पालिका के अध्यक्ष देवी राम आर्यल ने बताया कि भारी बारिश के कारण यह घातक भूस्खलन हुआ और सभी शव बरामद कर लिए गए हैं।

जिला पुलिस के प्रवक्ता इंद्र बहादुर राणा के अनुसार स्यांगजा जिले के फेदिखोला ग्रामीण नगर पालिका में भूस्खलन में मां और पुत्री की मौत हो गई। इन मौतों के साथ ही 10 जून को मानसून के मौसम की शुरुआत से अब तक मरने वालों की संख्या कम से कम 34 हो गई है।

Next Post

भारतीय महिला हॉकी टीम के 33 संभावित सदस्यों का ऐलान

Sat Jun 29 , 2024
बेंगलुरु, 29 जून (वार्ता) हॉकी इंडिया ने शनिवार को 33 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की। टीम के सदस्य एक जुलाई से 31 अगस्त तक साई बेंगलुरु में राष्ट्रीय महिला कोचिंग शिविर में हिस्सा लेंगे। भारतीय महिला हॉकी टीम लंदन और एंटवर्प में एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023/24 […]

You May Like