नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा की सभा कल, पाटीदार आएंगे

ग्वालियर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत कल 12 मई, मंगलवार को दोपहर 3 बजे हुजरात पुल चौराहे पर जिला स्तरीय सभा का आयोजन किया गया है। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार के प्रथम ग्वालियर आगमन पर यह सभा होगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष बहनों से एक-एक कर आत्मीय चर्चा करेंगे, उनके विचार सुनेंगे एवं अपने विचार साझा करेंगे। यह संवाद लाभार्थी बहनों, कामकाजी बहनों, युवा साथियों एवं समाज के सभी वर्गों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगा। भाजपा महिला मोर्चा ग्वालियर महानगर की सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य जिला पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य मण्डल अध्यक्ष पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहनों से कार्यक्रम में सहभागी बनने का आग्रह नीलिमा शिंदे, जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा ग्वालियर ने किया है।

Next Post

ग्वालियर में पुलिस का बड़ा एक्शन! 203 वारंटी गिरफ्तार, बदमाशों में मचा हड़कंप

Mon May 11 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस का बड़ा अभियान देखने को मिला। शहर और देहात के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चली ताबड़तोड़ “कॉम्बिंग गश्त” के दौरान पुलिस ने 203 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं 286 गुंडे और हिस्ट्रीशीटर पुलिस के रडार पर रहे।एसएसपी धर्मवीर सिंह के […]

You May Like