भाजपा ग्रामीण जिला के दो दिवसीय वर्ग का समापन

जबलपुर: पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जबलपुर ग्रामीण के दो दिवसीय वर्ग का समापन रविवार को हुआ। वर्ग के द्वितीय दिवस पर चार सत्र आयोजित किये गए जिसमे विषय वक्ताओ ने अपेक्षित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया।वर्ग के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी राहुल कोठारी ने कहा प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक एवं नेतृत्व विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जो संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ जनसेवा के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करता है।

उन्होंने कहा वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओ को पार्टी के इतिहास, कार्यकर्त्ता निर्माण, कार्यपद्धति, विचार परिवार, देश के समक्ष चुनोतियाँ, प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाये, बूथ प्रबंधन, मन की बात, मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया एवं एआई का प्रभावी उपयोग आदि विषयो पर विषय वक्ताओ ने प्रबोधन दिया।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ हमारी सरकार जनहित का निरंतर कार्य कर रही है, उनके साथ हम सभी कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी है कि जनता से सीधे जुड़ते हुए संगठन के कार्यों का विस्तार करें।

मुझे पूरा विश्वास है कि वर्ग में में जिन विषयो पर मार्गदर्शन मिला है उसे आपने आत्मसात किया होगा, निश्चित रूप से प्रशिक्षण वर्ग संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्रदान करेगा।वर्ग में सांसद आशीष दुबे, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, जिला प्रभारी श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक अजय विश्नोई, सुशील तिवारी इंदु, नीरज सिंह, संतोष बरकड़े, जिप अध्यक्ष श्रीमती आशा गोंटिया, पूर्व विधायक रामप्रकाश गर्ग, महामंत्री राजेश दाहिया, रुपेश पटेल की उपस्थिति में पूर्व विधायक ताराचंद बाबारिया, पूर्व जिला अध्यक्ष मंडला श्री भीष्म द्विवेदी, गजानंद पंचश्वर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रीकान्त साहू, सोशल मीडिया संभागीय प्रभारी अमन शर्मा ने विषय वक्ता के रूप में सम्बोधित किया।

Next Post

महाप्रबंधक ने कटनी रेलखंड का रियर विंडो निरीक्षण किया

Mon May 11 , 2026
जबलपुर: पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने जबलपुर से कटनी रेलखंड का रियर विंडो निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रेल परिचालन की सुरक्षा, ट्रैक संरक्षा, सिग्नलिंग व्यवस्था तथा यात्री एवं मालगाड़ी संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन करना था।महाप्रबंधक ने जबलपुर से कटनी तक […]

You May Like